भारतीय सेना का एक साइकिल अभियान अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ र्पाटल से शुरू हुआ। ट्रांजिट कैंप पलचान के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैलेष सिंह और सहायक आयुक्त लाहौल-स्पीति डॉ. रोहित शर्मा ने भारतीय सेना के साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई। कर्नल शैलेष सिंह ने बताया कि इस अभियान में 10 सदस्य शामिल हैं और साइकिल अभियान तीन राज्यों हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगी और 620 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान युवाओं को जागरूक कर उन्हें भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे पूर्व भारतीय सेना के अभियान दल ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के वन्य जीव संरक्षण के कर्मचारियों के साथ मुलाकात की।