फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soldier Died : मंडी के सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत

Tue, 09 Aug 2022 09:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मीरां साहिब/पधर(मंडी)

सार

सेना की 12 जैकलाई रेजिमेंट में तैनात जवान मंडी का योगेश कुमार (22) सोमवार मध्यरात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान वह क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी पर था। 
विज्ञापन
योगेश कुमार(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के आरएस पुरा के कुल्लियां में सेना की 12 जैकलाई रेजिमेंट में तैनात जवान मंडी का योगेश कुमार (22) सोमवार मध्यरात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान वह क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी पर था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी और खून से लथपथ योगेश को सतवारी अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। मीरां साहिब पुलिस ने राइफल जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल में रखा गया है। योगेश कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग के सुराहण क्षेत्र का रहने वाला था। 2019 में वह सेना में भर्ती हुआ था। इसके बारे में सैन्य अफसरों ने परिजनों को सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन


उधर, मंगलवार सुबह जैसे ही सूचना परिजनों को मिली, गांव में मातम का माहौल छा गया। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। सैन्य अधिकारियों के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार परिजन मिलिट्री हॉस्पिटल रवाना जम्मू रवाना हो गए हैं। जहां पोस्टमार्टम बाद सैनिक का शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मृतक का बड़ा भाई धीरज कुमार भी भारतीय सेना में 15 जैक राइफल में सेवारत है। जो घटना का पता चलते ही जम्मू कश्मीर पहुंच गया है। पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी ने बताया कि योगेश एक मिलनसार युवक था, जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। इसके बड़े भाई और बड़ी बहनों की शादी हो गई है। योगेश के पिता जगदीश और माता पिंकी यह खबर सुनते ही गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि योगेश के हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखने की बात भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें