फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में ब्लैकआउट की तैयारी, सभी सोलर लाइटें ढकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगी हैं 2500 सोलर स्ट्रीट लाइटें, इन्हें कपड़े से ढका जाएगा
विज्ञापन

नगर निगम ने तीन टीमें बनाकर शहर के मालरोड से शुरू किया काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में ब्लैकआउट जैसी स्थिति के लिए नगर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए शहरभर में लगी सभी 2500 सोलर स्ट्रीट लाइटें ढकने का फैसला लिया गया है। इस बारे में निगम प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
तीन टीमें बनाकर शनिवार से ही काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के अनुसार सबसे पहले शहर के कोर एरिया यानि रिज और मालरोड क्षेत्र में लगी सोलर स्ट्रीट लाइटें ढकी जा रही हैं। इसके बाद उपनगरों में भी सोलर स्ट्रीट लाइटों को ढका जाएगा। नगर निगम के अनुसार शहर में 10 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें करीब 2500 सोलर स्ट्रीट लाइटें हैं। ब्लैकआउट घोषित होने पर बिजली लाइनों से जुड़ी एलईडी स्ट्रीट लाइटों को तो तुरंत बंद किया जा सकता है, लेकिन सोलर लाइटों को एकसाथ बंद करने का कोई प्रावधान नहीं है। इन्हें एक-एक कर बंद करना होगा। लाइटें खराब न हों, इसके लिए इनकी बैटरी से छेड़छाड़ नहीं कर सकते। इसलिए सिर्फ लाइट को ही कपड़े से ढका जा रहा है। हालात सामान्य होने पर इनसे कपड़ा हटा दिया जाएगा। नगर निगम ने शनिवार को ही तीन टीमें बनाकर निर्देश दे दिए हैं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि शहर में सोलर स्ट्रीट लाइटों को ढकने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद भी उठा चुके थे मांग
नगर निगम के कई पार्षदों ने भी सोलर स्ट्रीट लाइटों को बंद करने की मांग निगम प्रशासन के समक्ष उठाई थी। पार्षद सिमी नंदा, कमलेश मेहता, निशा ठाकुर, पूर्व पार्षद किरण बावा, राकेश शर्मा का कहना है कि हालात सामान्य होने तक इन लाइटों को बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें