फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीबाड़ी: टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च कर रही किसानों को मालामाल

Sun, 23 Jul 2023 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

शिमला मिर्च 50 से 100 और टमाटर 40 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका है। इससे पहले शिमला मिर्च 20 से 30 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही थी।
विज्ञापन
शिमला मिर्च - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च भी प्रदेश के किसानों को मालामाल कर रही है। शुरुआत में किसानों को शिमला मिर्च के अच्छे दाम नहीं मिले। अब शिमला मिर्च के दाम टमाटर के बराबर पहुंच गए हैं। रविवार को शिमला मिर्च और टमाटर के दाम एक जैसे रहे। शिमला मिर्च 50 से 100 और टमाटर 40 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका है।

विज्ञापन


इससे पहले शिमला मिर्च 20 से 30 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही थी। जबकि से टमाटर के दाम स्थिर हैं। उत्पादों के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। लोग टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, गोभी, फ्रांसबीन और लहसुन समेत कई अन्य नकदी फसलों की पैदावार करते हैं।

सोलन की मुख्य नकदी फसल टमाटर और शिमला मिर्च है। किसान पिछले तीन वर्षो से टमाटर के अच्छे दाम न मिलने को लेकर चिंतित थे। अब किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिल रहे है। हालांकि इस बार अधिक बारिश के कारण शिमला मिर्च को भी अधिक नुकसान पहुंचा है। शिमला मिर्च जहां सडऩ रोग से फसल खराब हुई है।
विज्ञापन


वहीं कई क्षेत्रों में पौधों में खड़सूख रोग से भी शिमला मिर्च खराब हुई है। मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि किसानों को टमाटर के साथ शिमला मिर्च के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। शिमला मिर्च की बाहरी राज्यों से मांग बढ़ रही है। किसानों को उत्पादों के सही दाम मिल रहे हैं। शनिवार को अधिक बारिश होने के कारण रविवार को मंडी में कम फसल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें