गंबरपुल पर बादल फटने से नुकसान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन जिले के कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर स्थित गंबरपुल पर बादल फटने से एक ढाबा ढह गया। इससे कुछ वाहन भी इसकी चपेट में आए हैं। गनीमत रही कि जब बादल फटा तो ढाबे में कोई नहीं था, नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। इसमें गंबरपुल पूरी तरह से मिट्टी से भर गया है। मौके पर एसडीएम अर्की भी पहुंच गए हैं। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं, जिन्हें हटाने का काम चल रहा है।