फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के बाजारों में मिट्टी के डिजाइनर दीयों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग खरीद पाएंगे 15 तरह के दीये
विज्ञापन

साधारण दीये 20 रुपये के 12, छोटे डिजाइनर दिये 5 रुपये से शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिवाली के लिए राजधानी के बाजार सज गए हैं। रंग-बिरंगी फूलों की लड़ियों के साथ इलेक्टि्रक सामानों से बाजार गुलजार हैं। इस साल बाजारों में दिवाली पर विशेष रूप से 15 किस्मों के डिजाइनर मिट्टी के दीये उपलब्ध हैं।
आकर्षक डिजाइन और रंग-बिरंगे दीयों की मांग भी अधिक है। दुकानदारों के अनुसार बाजारों में पहली बार छोटे दीये आए हैं। यह दीये बाहरी राज्यों से मंगवाए हैं। लोगों को यह दीये आकर्षित कर रहे हैं। इससे पहले बाजारों में सिर्फ साधारण दीये आते थे। इससे लोगों का दीयों की खरीददारी करने पर रुझान कम हो रहा था।अब अलग-अलग किस्मों के डिजाइनर दिये लोगों को काफी लुभा रहे हैं। इसके साथ ही ज्यादातर दीयों को रंग किया है। रंगोली में रखने के लिए भी लोग रंग-बिरंगे दीयों की खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण दीये 20 रुपये के 12, छोटे डिजाइनर दिये 5 रुपये से शुरू हैं। इन दीयों में एक से चार बाती जलाई जा सकती हैं। पहले बड़े दीयों में ही एक से ज्यादा बाती जलाने में जगह होती थी। अब छोटे दीये भी ज्यादा जगमगाएंगे। इसके साथ ही रंग- बिरंगे दीयों के दाम भी 10 रुपये से शुरू हैं। थालीनुमा रंग-बिरंगे दीये 60 से 100 रुपये और पूजन के लिए 12 दीयों का सेट 80 से 100 रुपये में मिल रहा है। डिजाइनर रंग-बिरंगे दीये लाल, आसमानी, गुलाबी, जामुनी, हरा, गोल्डन, संतरी रंग में उपलब्ध हैं। रामबाजार के दीये विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि दिवाली पर पहली बार छोटे डिजाइनर दीये आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें