फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मई माह में बर्फबारी, फसलें तबाह

Sun, 11 May 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में जहां पारा 40 डिग्री से पार हो चुका है, वहीं हिमाचल में मई माह में भी बर्फबारी हो रही है। रविवार को रोहतांग दर्रे पर करीब एक फुट ताजा हिमपात हुआ है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन


असमय बर्फबारी और ओलों से सेब, खुमानी, पलम, आडू व नाशपाती को नुकसान पहुंचा है। मध्यम ऊंचाई और निचले इलाकों में सुबह से मौसम खराब रहने के कारण दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, सिरमौर, धर्मशाला, कांगड़ा और मनाली में बारिश हुई है।

बारिश से गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश भर में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। बर्फबारी और बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन


रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 20.5, सुंदरनगर 28.6, भुंतर 20.6, कल्पा 13.2, धर्मशाला 25.6, ऊना 34.0, नाहन 28.9, सोलन 28.0, कांगड़ा 27.5 और मनाली का अधिकतम पारा 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 11, 12 और 13 मई को प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। 14 मई के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। 16 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव परिणाम की मतगणना है, उस दिन मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें