बर्फबारी के कारण वाहन सोलंगनाला से आगे नहीं जा पर रहे हैं। गुरुवार दिन को भारी बर्फबारी और बारिश के बीच हजारों पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचे। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, स्नो स्कूटर आदि का जमकर लुत्फ लिया। सामान्य पर्यटक वाहनों को नेहरुकुंड में ही रोक दिया गया। बर्फ में वाहन स्किड होने के कारण इससे आगे नहीं जा सके। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटक वाहन नेहरूकुंड तक जबकि फोर बाई फोर वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। इससे आगे वाहनों की आवाजाही बंद रही।