फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Snowfall: अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी, लोगों और पर्यटकों को चेतावनी

Thu, 16 Mar 2023 06:56 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

जिला आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें मौसम खराब होने और अधिक बर्फबारी होने की सूरत में ऊंचे इलाकों की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Himachal Snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। वीरवार को रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी बर्फ के फाहे गिरे। इस वजह से कुछ देर के लिए पर्यटकों की आवाजाही को रोकना पड़ा। लगभग एक घंटे तक पर्यटकों को सिर्फ फोर वाई फोर वाहनों में ही जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, मौसम खुलने के बाद पर्यटकों के सभी वाहन अटल टनल के आर-पार हो सके। प्रशासन ने मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में भी हिमपात हुआ। साउथ पोर्टल में बर्फ गिरनी शुरू हुई तो प्रशासन ने मनाली-दारचा मार्ग पर पर्यटक समेत अन्य वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे तक सिर्फ स्थानीय लोगों के सभी प्रकार के वाहन और पर्यटकों के फोर बाई फोर वाहन ही चल सके। इसके बाद मौसम खुला तो पर्यटकों के आम वाहनों को भी बहाल कर दिया गया।

उधर, रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा आदि चोटियों पर भी बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन ने इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी की है। जिसमें मौसम खराब होने और अधिक बर्फबारी होने की सूरत में ऊंचे इलाकों की ओर नहीं जाने की अपील की गई है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें