फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में हिमपात, शिमला में बारिश, अभी और बरसेंगे बदरा

Sat, 23 Sep 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इधर, मनाली में ताजा हिमपात हुआ। मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा तथा देउ टिब्बा में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 25 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.2, धर्मशाला में 27.8, ऊना में 34.8, नाहन में 25.7, कांगड़ा में 31.0, सोलन में 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर अंत में प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून

चंबा में 30.4, डलहौजी में 18.9, बिलासपुर में 28.5, हमीरपुर में 32.0, सुंदरनगर में 28.9, भुंतर में 26.0, कल्पा में 16.0 और मंडी में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में शुक्रवार को दिन भर हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। 

बारिश होने से शहर के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। शिमला के अलावा जुब्बल, रोहड़ू और कोटखाई में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें