फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, कुल्लू जिले के स्कूलों में 2 फरवरी तक रहेगा अवकाश

Thu, 01 Feb 2024 12:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

बर्फबारी और बारिश से सड़कें व रास्ते बंद होने से कुल्लू के स्कूलों में 2 फरवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
लाहौल घाटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। भारी बर्फबारी के चलते  कुल्लू से मनाली की तरफ जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हैं। बर्फबारी और बारिश से सड़कें व रास्ते बंद होने से कुल्लू के स्कूलों में 2 फरवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बाधित हो गई हैं। लाहौल का संपर्क कुल्लू जिला से कट गया है। जबकि कई गांवों में बिजली भी गुल हो गई है। बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


वहीं बारिश के चलते मनाली की ओर बस सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। मनाली की ओर जाने वाली बसों को पतलीकूहल से आगे नहीं  भेजा जा रहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के पहिये थम जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, मनाली में गुरुवार सुबह बारिश का दौर शुरू हो गया है। सड़कें बारिश के चलते लबालब हो गईं। कुल्लू में भी बारिश हुई। नालियों की उचित निकासी नहीं होने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है। बारिश व बर्फबारी के चलते कुल्लू व लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें