फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Sun, 03 Feb 2019 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। पांच फरवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आठ फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शनिवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीते दिनों में हुई बर्फबारी के चलते शनिवार को प्रदेश में 416 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लोक निर्माण विभाग ने रविवार तक 224 सड़कें खोलने का दावा किया है।

विज्ञापन

इतने दिन खराब रहेगा मौसम

शनिवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच फरवरी को अनेक और छह से आठ फरवरी तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 14.0, कल्पा में माइनस 7.8, मनाली-कुफरी में माइनस 3.8, डलहौजी में माइनस 1.2, मंडी में 2.0 और शिमला में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें