फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरते वक्त नल से निकला दो फीट लंबा सांप

Tue, 10 May 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
टिला गांव में एक घर के नल से करीब दो फीट लंबा मरा हुआ सांप निकला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानी भरते वक्त अचानक नल से पानी निकलना बंद हो गया। बाद में इस नल से करीब दो फीट लंबा मरा हुआ सांप निकला। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया है। यहां किटपल पंचायत के टिला गांव में एक घर के नल से करीब दो फीट लंबा मरा हुआ सांप निकला है। सूचना पर आईपीएच विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मरे हुए सांप को नल से निकाल दिया है जबकि अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पानी के टैंक का निरीक्षण किया। वहीं, गांव के एक दर्जन लोग सिर चकराने, उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। लोगों को आशंका है कि दूषित पानी से ही यह बीमारी पसरी है।  

महिला रमना कुमारी ने बताया कि सोमवार को वह पानी भर रही थीं। अचानक नल से पानी आना बंद हो गया। विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को बुलाया तो उन्होंने नल को खोलकर करीब दो फीट लंबा मरा हुआ सांप निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बीमार हुए कई लोग

पंचायत के उपप्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि उनके बेटे सहित गांव के करीब एक दर्जन लोग कई दिनों से बीमार हैं।
कर्मचारियों ने सांप को फेंक दिया, लेकिन लोगों ने इसे उठाकर रख लिया और विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि इस गले सड़े सांप से काफी बदबू आ रही थी। पंचायत के उपप्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि उनके बेटे सहित गांव के करीब एक दर्जन लोग कई दिनों से बीमार हैं। यह सांप काफी दिनों से पाइप में फंसा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि जिस टैंक से गांव को पेयजल आपूर्ति होती है, उसके ऊपर टीन की छत डाली गई है। जहां से कोई भी जीव जंतु आसानी से टैंक में जा सकता है। उधर, एक्सईएन नीरज भोगल ने बताया कि पानी के टैंक पर पड़ी टीन की छत को हटाकर कंकरीट की स्लेब डालने के आदेश दिए हैं। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें