शिमला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लक्कड़ बाजार में शनिवार को विश्व जल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्मृति ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृतिका चौहार द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में प्रतिज्ञा ने पहला, आशना ठाकुर ने दूसरा और सविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को पानी का महत्व बताया। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ. सुमन मान और विज्ञान शिक्षक संजीव शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में नीना सूद, सुषमा शर्मा, रेखा स्तान, मंगता होडा, कुसुमलता, पुनम राणा, मीरा मेहता और प्रतिभा शर्मा मौजूद रहीं। संवाद