हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत कोट लांगस में मंगलवार सुबह स्लेटपोश गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। प्रभावित भिरखा राम ने कहा कि सुबह उनका पूरा परिवार खेतों में काम कर रहा था, तभी उनकी गाेशाला से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने अपासी सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने से गोशाला में रखा सूखा घास जल गया है। गनीमत यह रही कि आग लगने के दाैरान गोशाला में कोई भी पशु माैजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। आग से घास काटने की मशीन को भी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी माैके के लिए रवाना हुई।