फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Glass Walk Bridge: नौ माह में बनेगा हिमाचल के नयनादेवी में प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज

Sat, 03 Sep 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

श्री नयनादेवी जी में स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। 13 सितंबर को टेंडर खुलेंगे।  यह ब्रिज नयनादेवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को ही नहीं, बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
स्काई ग्लास वॉक ब्रिज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 51 शक्तिपीठों में से एक श्री नयनादेवी जी में जल्द ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को विदेशों जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यहां करीब नौ माह में हिमाचल प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनकर तैयार होगा। इससे पहले बिहार के नालंदा में ऐसा ब्रिज बना है। यह ब्रिज नयनादेवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को ही नहीं, बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। पुल को बनाने का खर्च मंदिर न्यास करेगा। रैपिड एंड रोपवे सिस्टम डेवलपमेंट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (आर एंड आरएसटीडीसी) शिमला ने इसके टेंडर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


13 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। मंदिर की गुफा के पास बनने वाला 70 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा यह ब्रिज पांच करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। टेंडर में सही लागत भरी गई होगी तो सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 दिन में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनने से श्री नयनादेवी जी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन ने फॉरेस्ट कंजरवेशन एक्ट प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। 

श्री नयनादेवी जी में स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। 13 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। इसके बाद अगर टेंडर में इसकी सही लागत भरी होगी तो जारी कर दिया जाएगा। फाइनांशियल बिड खुलने के 15 दिन बाद काम शुरू होगा। ब्रिज नौ माह में तैयार किया जाएगा। - गीता राम, सहायक अभियंता आर एंड आरएसटीडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें