फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार देखने लायक होगा मनाली विंटर कार्निवाल, होंगी ये स्पर्धाएं

Thu, 17 Nov 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में 2 से 6 जनवरी 2017 तक होने वाले राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस बार प्रशासन ने शरद सुंदरी के चयन के साथ कई अन्य प्रतियोगिताएं करवाने का भी निर्णय लिया है। इसमें स्कीइंग प्रतियोगिता मुख्य होगी।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष यूनुस ने बुधवार को मिनी सचिवालय मनाली में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक कर शरदोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि इस बार शरदोत्सव में स्कीइंग और अन्य शरद खेलों का भी आयोजन किया जाएगा, लेकिन यह बर्फबारी पर निर्भर करेगा।

बर्फ की उपलब्धता के अनुसार स्कीइंग के आयोजन स्थल में बदलाव भी किया जा सकता है। शरदोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक पर्यटकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देश के विभिन्न शहरों में स्थापित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के कार्यालयों की मदद ली जाएगी। प्रदेश और जिला कुल्लू के प्रवेश द्वारों पर होर्डिंग लगाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन


शरदोत्सव के दौरान पर्यटकों के लिए भी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियां गठित की जा रही हैं और इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और मनाली की अन्य संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में शरदोत्सव के अन्य प्रबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर एसडीएम एचआर बेरवा और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने आयोजन से संबंधित विभिन्न मुद्दों का विस्तार ब्योरा पेश किया। बैठक में मनाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, नगर परिषद अध्यक्ष शबनम तनवर, पूर्व अध्यक्ष रूप चंद नेगी के अलावा होटल एसोसिएशन, टैक्सी, ऑटो यूनियन और आयोजन से जुड़ी अन्य सस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें