सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए बुधवार को कौशल विकास निगम और भारत सरकार के उपक्रम एडसिल इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा जिले में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होंगे।
कौशल विकास निगम हिमाचल प्रदेश के 1,800 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देगा। सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए बुधवार को कौशल विकास निगम और भारत सरकार के उपक्रम एडसिल इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा जिले में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होंगे।
विज्ञापन
कौशल विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि निगम और एडसिल इंडिया लिमिटेड ने सूचना प्रौद्योगिकी हाई एंड एनएसक्यूएफ स्तर पांच और सात पाठ्यक्रमों और आरपीएल के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सीजीएम एडसिल रत्नेश कुमार और निगम की प्रबंध निदेशक ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
उन्होंने बताया कि एडसिल इंडिया लिमिटेड शिक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के जरिये भारत में एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। भारत और विदेश दोनों में शिक्षा के सभी क्षेत्रों में प्रबंधन और परामर्श सेवाएं यह कंपनी प्रदान करती है। यह उच्च मूल्य पाठ्यक्रम निगम की ओर से प्रायोजित है और चयनित उम्मीदवारों के लिए निशुल्क होंगे। उन्होंने बताया कि सोलन और सिरमौर जिलों में आईटी पाठ्यक्रमों के लिए अल्पावधि प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अधिकांश प्रशिक्षण कांगड़ा और चंबा जिले में होंगे।
विज्ञापन
एडसिल सार्वजनिक नोटिस, विज्ञापन के माध्यम से हिमाचली युवाओं को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करेगा। पाठ्यक्रमों के लिए परिभाषित मानदंडों के अनुसार कोर्सवेयर प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। मूल्यांकन के संचालन की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रमाणन प्रदान करने और प्लेसमेंट के लिए मार्गदर्शन भी किया जाएगा। जो हिमाचली युवा आईटी-आईटीईएस क्षेत्र में अल्पकालिक प्रशिक्षण और पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्रों में आरपीएल प्रशिक्षण लेने के इच्छुक हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।