फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसजेवीएन का अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में एसजेवीएन की ओर से 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज पोरवाल ने शिमला में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।पंकज पोरवाल ने कहा कि एसजेवीएन को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है। यह आयोजन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टूर्नामेंट प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने, विश्लेषणात्मक क्षमताओं को बेहतर बनाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी भाईचारे तथा खेल भावना के मूल्यों को बनाए रखने का अवसर प्रदान करेगा। टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) की पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें