फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा में बने कुंड में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत

Fri, 31 Aug 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जरी (कुल्लू)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मणिकर्ण गुरुद्वारा में वीरवार को अपनी मां के हाथ से फिसलकर छह साल के मासूम की गर्म पानी के कुंड में डूबकर मौत हो गई। हादसे में मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियाणा के पर्यटक का छह साल का नन्हा बालक अपनी मां के साथ मणिकर्ण घाटी घूमने आया था। पुलिस के अनुसार घटना वीरवार करीब चार बजे की है।

जबकि छह साल का मासूम गोपाल पुत्र स्व. शैलेंद्र निवासी रजनोड़ जिला कैथल, हरियाणा अपनी मां के साथ गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब में बने कुंड में स्नान कर रहा था। अचानक बालक की मां के हाथ से बच्चे का हाथ फिसल गया।
विज्ञापन


जिससे वह गर्म पानी के कुंड में गिर गया। पानी में गिरते ही उसने अपने बच्चे को बचाने के लिए आवाजें लगाईं। इससे पहले कि लोग उसको पानी से निकाल पाते छह साल का यह मासूम दम तोड़ चुका था। इसके बाद गुरुद्वारे का माहौल शोक में बदल गया।

मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद बालक के परिजन गहरे सदमे में हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें