कोरोना को मात देकर घर लौटे 239 मरीज
शिमला। जिले में कोरोना से 6 मरीजों की मौत हो गई है। मरने वाले अधिकतर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत के अलावा बुखार की समस्या थी। वहीं जिले में 176 नए मामले आए हैं। इसके अलावा 239 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोलन के रहने वाले 76 साल के मरीज को सांस में तकलीफ के चलते बीते कल सीएचसी शोघी में लाया था। यहां पर मरीज का रेट टेस्ट पॉजिटिव आया। गंभीर अवस्था में होने के चलते देर रात इनकी मौत हो गई।
रोहड़ू में भी 88 साल की महिला की मौत हुई है। आईजीएमसी में 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह मरीज कंडाघाट का रहने वाला था और डीडीयू से रेफर किया था। इसके अलावा सोलन के रहने वाले 54 साल के व्यक्ति, ठियोग के 49 साल के पुरुष, शिमला के रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हुई है। शहर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 12 मामले मशोबरा से आए हैं। आईजीएमसी और न्यू शिमला से 6-6, पंथाघाटी और टुटीकंडी से 5-5, टुटू से 3, डीडीयू से दो, नेरवा से 31, जुब्बल कोटखाई से 28, रामपुर से 17, रोहड़ू से 14 और मतियाना से 12 मामले आए हैं।