फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू, 6 और लोग चपेट में आए

Wed, 30 Jan 2019 05:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में स्वाइन फ्लू पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को आईजीएमसी में 5 और सोलन में 1 और मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से ग्रसित 16 मरीजों के सैंपल जुटाए। इनमें से 6 लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं।

विज्ञापन


24 दिनों के भीतर विभाग ने 216 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से 63 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। दिन-प्रतिदिन मरीजों का आंकड़ा बढ़ने से लोगों में बीमारी का खौफ बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कांगड़ा में 25, शिमला में 21, चंबा और मंडी में 4-4, सोलन में 3, बिलासपुर और ऊना में 2-2,  हमीरपुर और कुल्लू में 1-1 मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है। हिमाचल में यह बीमारी अब तक 10 लोगों की जान ले चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां हैं। जिला के अस्पतालों से लिए जा रहे सैंपलों की जांच इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज और कसौली सीआरआई में की जा रही है। बीमारी को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें