फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अचानक एक साथ चिल्लाने और रोने लगे छह बच्चे, मचा हड़कंप

Thu, 29 Aug 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुल्ला में गुरुवार की प्रार्थना सभा के बाद अचानक छह बच्चों के एक साथ चिल्लाने और रोने से हड़कंप मच गया। विद्यार्थियों के शरीर पर लाल रंग के धब्बे भी पड़ गए।

विज्ञापन


घबराए स्कूल स्टाफ ने 108 एंबुलेंस बुलाकर फौरन बच्चों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सा जांच के दौरान यह मामला चर्म रोग का पाया गया, जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

अभिभावकों में घटना के बाद से बेचैनी

स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले की सूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा को दी गई है। उधर, स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में इस घटना के बाद से बेचैनी हो गई है।

स्कूल स्टाफ भी समझ नहीं पा रहा है कि एकसाथ छह बच्चों को चर्म रोग कैसे हो गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर बच्चों का अस्पताल में उपचार किया गया है।

बच्चों को घर भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि इन बच्चों में चर्म रोग संबंधित परेशानी थी। उपचार देकर बच्चों को घर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें