स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले की सूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा को दी गई है। उधर, स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में इस घटना के बाद से बेचैनी हो गई है।
स्कूल स्टाफ भी समझ नहीं पा रहा है कि एकसाथ छह बच्चों को चर्म रोग कैसे हो गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर बच्चों का अस्पताल में उपचार किया गया है।
बच्चों को घर भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि इन बच्चों में चर्म रोग संबंधित परेशानी थी। उपचार देकर बच्चों को घर भेजा गया है।