फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर अस्पताल में सीवेज पाइप लीक, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर अस्पताल में सीवेज पाइप लीक, मरीज परेशान
विज्ञापन

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के कैंसर अस्पताल के कीमाथैरेपी और पेलिएटिव वार्ड के बाहर सीवेज की पाइप लाइन लीक हो गई है। पाइप लाइन लीक होने से मरीज परेशान हैं। मरीजों ने इसकी शिकायत प्रबंधन को की है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए हजारों मरीज परेशान हो रहे हैं। आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल के पास कीमोथैरेपी डे केयर सेंटर चलता है। सेंटर में कीमोथेरेपी के लिए प्रदेशभर से मरीज आते हैं। मरीजों को यहां पर कई घंटों तक यह थैरेपी दी जाती है लेकिन दूसरी ओर यहां पर तीन चार दिन से सीवेज की पाइप लाइन दुरुस्त करने की जहमत अस्पताल प्रबंधन नहीं उठाया पाया है। ऐसे में 24 घंटे वार्ड और सराय के बाहर दुर्गंध फैली रहती है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। इसे विभाग को कहकर दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें