फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामला: 72 घंटे बाद एसआईटी के हाथ खाली, हरियाणा में दी दबिश

Tue, 07 May 2019 11:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में चलती कार में युवती से दुष्कर्म मामले में एसआईटी की टीम जांच के लिए हरियाणा चली गई है। टीम वहां दुष्कर्म पीड़ित युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके बाद ही मामले में कुछ और खुलासा करने का दावा टीम ने किया है।

विज्ञापन


छह दिन बाद भी एसआईटी के हाथ खाली हैं। एसआईटी अभी तक करीब 22 संदिग्धों से थाने में पूछताछ कर चुकी हैं। सोमवार को भी ढली थाने में दो और लोगों से पूछताछ की गई। इन संदिग्धों से पूछताछ के बाद एसआईटी मामले की हर पहलुओं पर बारीकी से छानबीन में जुटी है।

वही, एसआईटी ने मामले को लेकर अभी तक शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर करीब सैकड़ों लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक एसआईटी के हाथ कुछ नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

हरियाणा से बेहतर पढ़ाई के लिए शिमला आई थी युवती

पीड़ित युवती 2018 में अपने भाई के साथ पढ़ाई करने शिमला आई। युवती ने राजधानी के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रवेश लिया, लेकिन परीक्षाओं की तैयारियों के लिए युवती ने कुछ महीनों बाद कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। इसी बीच पीड़ित युवती एक शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 28 अप्रैल को युवती से चलती कार में दुष्कर्म हो गया।

एक मई को पुलिस ने किया दावा, नहीं मिले अपहरण के सबूत
एक मई को पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर युवती के अपहरण के सुबूत नहीं मिलने का दावा किया और युवती के आरोपों को निराधार बताया। इसी बीच 2 मई को चश्मदीद के सामने आने से इस मामले में नया मोड़ आया। उसने पीड़ित युवती को वारदात के बाद आपत्तिजनक हालत में देखा था।

महिला आयोग ने एसपी को रिपोर्ट तलब करने के दिए निर्देश
तीन मई को राज्य महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक शिमला को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में मामले की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए। 4 मई को हरियाणा महिला आयोग ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक शिमला से मामले की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

वारदात के दिन आने जाने वाली गाड़ियों की हो रही शिनाख्त

एसआईटी अभी तक ढली, भट्ठाकुफर और मल्याणा के आसपास के क्षेत्रों की गाड़ियों की शिनाख्त कर रही है। इसके अलावा 28 अप्रैल को घटना वाले दिन ढली क्षेत्र से कौन-कौन सी गाड़ियां गुजरीं, इसकी भी पुलिस शिनाख्त में जुटी है। पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से मामले की तहकीकात कर रही है। इसके अलावा वारदात के दिन घटनास्थल में सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी एसआईटी छानबीन कर रही है।

पुलिस की लापरवाही मामले की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई में देरी 
बेशक इस युवती से हुए दुष्कर्म का मामला अभी छानबीन से ही गुजर रहा हो, मगर लक्कड़ बाजार चौकी में पुलिस की लापरवाही के आरोपों की जांच रिपोर्ट 24 घंटे में तलब किए जाने के बावजूद सरकार कार्रवाई में देरी कर रही है। सरकार ने इस मामले पर अलग से मजिस्ट्रीयल जांच बैठाते हुए इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर तलब की थी। मगर 24 घंटे बीत जाने के बाद 24 घंटे और बढ़ा दिए गए। अब दूसरा सताह शुरू होने के बावजूद सरकार ने इस रिपोर्ट को न तो सार्वजनिक किया है और न ही इस पर कार्रवाई ही की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें