फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के युवक संग मारपीट के बाद मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अभी भी फरार 

Tue, 07 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट गांव में दस दिन पहले एक विवाह समारोह में अनुसूचित जाति के युवक के साथ हुई मारपीट के आरोप में नामजद सात लोगों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कैंपटी थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि सोमवार सुबह मारपीट के आरोप में नामजद सोबत सिंह (55) पुत्र धूम सिंह, गजेंद्र सिंह (40) पुत्र प्रेम सिंह और हुकम सिंह (38) पुत्र बचन सिंह सभी निवासी ग्राम भटवाड़ी पट्टी इडवालस्यूं तहसील नैनबाग को कैंपटी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

यह था पूरा मामला

जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट गांव में दस दिन पहले एक विवाह समारोह में दबंगों की पिटाई से घायल जितेंद्र दास (23) निवासी बसाण गांव ने उपचार के दौरान देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया था। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में धरना देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की

मांग को लेकर कोरोनेशन अस्पताल में धरना दिया। पुलिस ने घटनास्थल नैनबाग क्षेत्र बताकर शव को लेकर नैनबाग निकल गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस शव को पुलिस चौकी ले जाने के बजाए गांव ले जाने लगी। इसका विरोध करते हुए परिजन नैनबाग में एंबुलेंस से उतर गए। बावजूद पुलिस शव को लेकर गांव पहुंच गई, लेकिन गांव में शव की सुपुर्दगी लेना वाला कोई नहीं मिला।
 
इस बीच सोमवार को नैनबाग पहुंचे धनोल्टी एसडीएम को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने के बाद ही दाह संस्कार किया जाएगा। काफी देर तक चली वार्ता के बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने को राजी हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें