फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौंस नदी में नहाने उतरे दो छात्रों को मिली दर्दनाक मौत

Thu, 23 Nov 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौंस नदी में नहाने उतरे दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। हादसा सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के मोहराड़ गांव का है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि प्रशासन की ओर से एसडीएम योगेश चौहान ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड और हिमाचल के सिरमौर को विभाजित करने वाली टौंस नदी के समीप मोहराड़ गांव है। छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहा अंशु पुत्र चानण सिंह और तीसरी कक्षा में अध्ययनरत सचिन पुत्र कर्म सिंह टौंस नदी में नहाने उतरे थे। दोनों स्कूल से घर पहुंचे। इसके बाद दोनों नहाने के लिए नदी की ओर चले गए। दोनों गहरे पानी में उतर गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज था। ऐसे में दोनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी भनक लगी, दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम कुछ ही दूरी पर दोनों के शव बरामद किए गए। इस हादसे के बाद मोहराड़ समेत पूरे शिलाई इलाके में मातम का माहौल है।

​प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। एसडीएम शिलाई योगेश चौहान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उधर, एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें