फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना: सिरमौर जिला शिकायत निवारण में देश में अव्वल

Sat, 20 Feb 2021 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी वर्षगांठ के सफल कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश का जिला सिरमौर देश भर में अव्वल रहा है। शिकायत निवारण श्रेणी में बेहतरीन कार्यान्वयन के लिए सिरमौर का चयन हुआ है। सत्यापन की श्रेणी में कांगड़ा और प्रमाणीकरण में लाहौल-स्पीति जिले का चयन हुआ है। 24 फरवरी को दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निमंत्रण पत्र मिला है। 

विज्ञापन


शिकायत निवारण श्रेणी में उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्य में जिला सिरमौर और उत्तराखंड के नैनीताल जिले को बेहतर कार्य करने के लिए केंद्र सरकार पुरस्कृत करेगी। अधिकांश आधार प्रमाणीकरण श्रेणी में रूप नगर (पंजाब), कुरुक्षेत्र (हरियाणा), बिलासपुर (छत्तीसगढ़), उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्य में हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति व उत्तराखंड के उदम सिंह नगर जिला को पुरस्कृत किया जाएगा। भौतिक सत्यापन श्रेणी में महाराष्ट्र के पुणे, गुजरात के दोहाद, आंध्र प्रदेश के नेलौर, उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और उत्तराखंड के देहरादून का चयन किया गया है। सिरमौर के उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने सम्मान समारोह के लिए निमंत्रण पत्र मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें