इसके बाद यातायात पुलिस टीम ने बस का पीछा किया। चालक ने पुलिस को पीछा करते देख दिल्ली गेट से आगे सड़क के किनारे लगा दिया और खुद मौके से फरार हो गया। मौके पर यातायात पुलिस प्रभारी विजय कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि बस में कुछ बच्चे रो रहे थे। उन्होंने पहले बच्चों को शांत करवाया। इस दौरान आसपास चालक की तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस ने पाया कि 20 से अधिक छोटे बच्चों से भरी बस नाहन से कटोला की तरफ जा रही थी। ऐसे में लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बस का 3,500 रुपये का चालान किया
मौके पर पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने व अन्य नियमों की अवहेलना पर बस का 3,500 रुपये का चालान किया। मौके पर यातायात पुलिस प्रभारी ने स्कूल प्रधानाचार्य को भी फोन पर हिदायत दी कि इस प्रकार के चालक को बस चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें।