बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत में होने वाली शादी और दूसरी पार्टियों में शराब व दूसरा नशा नहीं परोसा जाएगा। कोई व्यक्ति यदि ऐसा करता है तो उस कार्यक्रम का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रज्ञा समिति के उपाध्यक्ष मायाराम शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष मनसो देवी, बबिता देवी, इंदिरा देवी, सत्या देवी, पूर्व प्रधान जयंती शर्मा, कौशल्या देवी, सुखा देवी, रीना शर्मा, आशा देवी, निर्मला देवी, नीमा देवी, नीलम देवी, सुमित्रा देवी समेत मंदिर समिति, प्रज्ञा समिति व नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।