फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डॉ. बिंदल ने विक्रमादित्य सहित तीन पर किया मानहानि का दावा

Thu, 10 Nov 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अन्य कांग्रेस नेताओं पर मानहानि का दावा करते हुए उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। 
विज्ञापन
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अन्य कांग्रेस नेताओं पर मानहानि का दावा करते हुए उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। गुरुवार को इस संबंध में मीडिया को बयान जारी कर डॉ. बिंदल ने कहा कि चंद लोगों ने उनके चरित्र पर अंगुली उठाने का प्रयास किया। लिहाजा, उन्होंने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस उच्च न्यायालय ने इस तरह की गलत टिप्पणियां करने पर रोक लगाई है।

विज्ञापन


अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रतिवादी बिना सत्यापन किए इस तरह की टिप्पणियां नहीं करेंगे। बिंदल ने बताया कि उन्होंने विक्रमादित्य सिंह सहित देशराज लबाना और सोमदत्त के खिलाफ इस सिलसिले में शिकायत दर्ज करवाई थी। कांग्रेस के अन्य लोगों की ओर से की जा रही इस तरह की टिप्पणियां पर डॉ. बिंदल ने कहा कि मामला मानहानि से बढ़कर कोर्ट की अवमानना का बनेगा। इसलिए कांग्रेसी ऐसे चरित्रहनन की वार्ता को बंद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें