फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: 3 दिसंबर को पश्मी से उत्तराखंड के लिए विदा होंगे चालदा महासू महाराज, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

Tue, 20 Oct 2026 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई(सिरमौर)।

सार

सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के पश्मी गांव में विराजमान चालदा छत्रधारी महासू महाराज 3 दिसंबर को उत्तराखंड के मशक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन
पश्मी में चालदा महासू महाराज मंदिर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के पश्मी गांव में विराजमान चालदा छत्रधारी महासू महाराज 3 दिसंबर को उत्तराखंड के मशक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। महाराज की विदाई यात्रा को लेकर पश्मी गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस धार्मिक यात्रा में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। चालदा महासू महाराज की यात्रा और विभिन्न पड़ावों को लेकर पश्मी गांव में छात्रधारी चालदा महासू महाराज के वजीर दीवान सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराज की वापसी यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित करने के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम को लेकर निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

Trending Videos

ये रहेगा महाराज का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चालदा महासू महाराज 3 दिसंबर को पश्मी गांव से प्रस्थान करने के बाद पहली रात द्राबिल में विश्राम करेंगे। इसके बाद 4 दिसंबर को उत्तराखंड के बायला भरम, 5 दिसंबर को तिलूर खेड़ा और 6 दिसंबर को कांदोई भरम में रात्रि पड़ाव होगा। यात्रा के पांचवें पड़ाव पर महाराज उत्तराखंड के मशक गांव पहुंचेंगे, जहां नवनिर्मित महासू मंदिर में प्रवेश करेंगे। पश्मी स्थित महासू मंदिर के पुजारी आत्माराम शर्मा ने बताया कि चालदा छत्रधारी महासू महाराज पिछले वर्ष दिसंबर में पश्मी गांव पधारे थे। अब महाराज यहां से वापस उत्तराखंड के मशक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन

 हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद 
उनकी विदाई यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह यात्रा दोनों राज्यों के लोगों की गहरी धार्मिक आस्था और पारंपरिक संबंधों का प्रतीक है। विदाई कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं शिलाई क्षेत्र के नौ गांव मस्तभोज के नंबरदार हर्षवर्धन चौहान के भी शामिल होने की बात कही गई है। चालदा महासू महाराज की विदाई यात्रा शिलाई क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखती है। महाराज के प्रस्थान के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के जुटने और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदाई देने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें