प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण पुल ध्वस्त हुआ है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मानी जा सकती। संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पुल गिरने की जानकारी उन्हें मिली है। इस संबंध में उन्होंने संबंधि विभाग को तत्परता से कार्य करने को कहा है। पहाड़ी से चट्टानें गिरने से पुल गिरा है, इसलिए इसमें किसी की लापरवाही भी नहीं कही जा सकती।