फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल के टॉप 14 में पहुंचा हिमाचल का ये बेटा

Tue, 24 Jul 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी टीवी के शो इंडियन आईडल में जिला ऊना के मुबारिकपुर निवासी नितिन टॉप 14 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। नितिन ने अपनी गायकी के दम पर जो मुकाम हासिल किया है, उस पर क्षेत्र के लोगों को न केवल गर्व है बल्कि सभी

विज्ञापन


नितिन की प्रशंसा के साथ-साथ इस बार विजेता बनने की भी प्रार्थना कर रहे हैं। रविवार को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में गगरेट क्षेत्र के नितिन ने न केवल अपनी गायकी का बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि कार्यक्रम के तीनों जजों की खूब वाहवाही भी लूटी।

टॉप 14 में आने के बाद नितिन ने इस सफलता का श्रेय भगवान कृष्ण, अपने माता-पिता और सभी चाहने वालों को दिया। गौरतलब है कि देवभूमि हिमाचल के दो युवा इंडियन आईडल के टॉप 14 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों संजीव पराशर, विकास विक्की, प्रदीप डढवाल, धैर्य शर्मा, अपूर्व शर्मा, प्रणव, तुषार, दिनेश शर्मा, पंकज, अरविंद ने नितिन की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली गायक ने जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें