शिमला। शहर के न्यू शिमला क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों को अब सेक्टर तीन या चार जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए शिमला डेवलपमेंट अथोरिटी फेज दो वेलफेयर एसोसिएशन ने यहां प्रवेश द्वार पर बड़ा साइन बोर्ड लगा दिया है। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अमरपाल सिंह कोछड़ ने बताया कि ढाई सेक्टर पार्क के पास यह साइन बोर्ड लगाया गया है। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि कौन सी सड़क किस सेक्टर को जाती है। अभी तक यहां कोई साइन बोर्ड नहीं था। बाहर से आने वाले लोगों खासकर परीक्षा देने आने वाले बच्चों को परेशानी होती थी। स्थानीय विधायक एवं मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने इस साइन बोर्ड के लिए पैसा जारी किया है। इसके लिए एसोसिएशन की अध्यक्ष माला सिंह ने मंत्री का आभार जताया है। ब्यूरो