शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से शिमला पब्लिक स्कूल में चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सिद्धेश ठाकुर को कॉलर पहनाकर इंटरैक्ट क्लब ऑफ शिमला पब्लिक स्कूल का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सभी सदस्यों को औपचारिक रूप से पिन लगाकर क्लब में शामिल किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्य सरला कांत को क्लब का चार्टर भेंट किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन करन बांबा ने इस अवसर पर क्लब की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। संवाद