अभिमन्यु ने हमीरपुर पब्लिक स्कूल बाईपास रोड से दस जमा दो की परीक्षा विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण की। जबकि शुभम ने गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से बीटेक किया। शुभम ने जुलाई 2018 में लिखित परीक्षा और 17 सितंबर को एसएसबी साक्षात्कार में भाग लिया।
उनका देशभर में 26वां स्थान आया है। शुभम ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने मित्र विशाल को दिया है। उनका कहना है कि उनके दोस्त विशाल ने परीक्षा की तैयारी करने में समय-समय पर उचित मार्गदर्शन किया। दोस्त विशाल का भी आईईएस परीक्षा में देशभर में 69वां रैंक आया है।