फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर श्रीमद्भागवत कथा 25 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में 25 जून से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। एक जुलाई तक चलने वाली इस कथा में कथावाचक वृंदावन धाम से आए भक्तिवेदांत विनोद गोस्वामी महाराज प्रवचन देंगे। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। कथा का शुभारंभ 25 जून को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का समापन एक जुलाई को सुबह 7 बजे हवन एवं पूर्णाहुति से होगा। इसके बाद सुबह 9 से 11 बजे तक कथा विश्राम और दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें