शिमला। राजधानी के राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीराम कथा शनिवार को शुरू होगी। कथा का आयोजन 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक किया जाएगा। कथा व्यास पंडित राजेश रामायणी शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रवचन देंगे। इस कथा का आयोजन सनातन धर्म सभा की ओर से किया जा रहा है। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर कथा वाचक के स्वागत पर सभा के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे। संवाद