फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा पाठशाला की श्रेया को मिला बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनीता और पूजा को मिला बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर का पुरस्कार
विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वीरवार को मॉडर्न एजुकेशन हाई स्कूल मशोबरा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर श्रेया शांडिल, बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर सुनीता कश्यप और पूजा कश्यप बनीं। बेस्ट आउट ऑफ गोइंग स्टूडेंट का पुरस्कार बबीता को मिला।

समारोह में नर्सरी से नैशा, केजी से दिव्यांशी वर्मा, कक्षा पहली से मान्या, कक्षा दो से कुंजन, कक्षा तीन से आरव मेहता, कक्षा चार से प्रियांशी शर्मा, कक्षा पांचवीं विनायक, कक्षा छठी से भाव्या जोशी, कक्षा सातवीं से मृदुल सिंह, कक्षा आठवीं से चिराग और कक्षा नौवीं से युवराज को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों में हर्षिता वर्मा, समीरा वर्मा और स्टेट चैंपियनशिप जूडो में यशिका ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नर्सरी कक्षा के बच्चों ने इस मौके पर जूबी-डूबी, कक्षा पांचवीं ने पंजाबी नृत्य, केजी कक्षा इतनी सी हंसी गाने पर डांस किया। कक्षा आठवीं ने समूह गान, कक्षा तीन ने कुकुवांची टूकुली, पहली कक्षा ने पहाड़ी नृत्य, कक्षा 7वीं ने समूह नृत्य, आदित्य ने रैप, कक्षा दो के बच्चों ने किन्नौरी नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा 9वीं और 10वीं के बच्चों ने हरियाणवी नृत्य और चौथी कक्षा ने रेट्रो गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज शिक्षा का स्वरूप बदल चुका है। बच्चों को शिक्षकों की डांट से फायदा ही होता है। अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चों की बेहतरी के लिए कार्य करें। घर के बाद स्कूल में ही बच्चों को संस्कार मिलते हैं। स्कूली शिक्षा ही बच्चों का भविष्य बनाने की नींव है। गुरुओं का स्थान हमारे शास्त्रों में भी सबसे ऊपर माना गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में कॅरिअर काउंसलिंग होना बेहद जरूरी है ताकि बच्चे अपनी रुचि के हिसाब करियर का चुनाव करके आगे बढ़ सके। कैबिनेट मंत्री ने स्कूल प्रबंधन के लिए विधायक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें