फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: हिमाचल के कांगड़ा में भी घूमने आए थे आफताब और श्रद्धा, मणिकर्ण के बाद मनाली भी गए

Fri, 18 Nov 2022 11:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/कुल्लू

सार

आफताब से दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी श्रद्धा को कुल्लू के मणिकर्ण और मनाली घूमने के बाद कांगड़ा के बीड़ में भी लेकर आया था। 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। आफताब से दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी श्रद्धा को कुल्लू के मणिकर्ण और मनाली घूमने के बाद कांगड़ा के बीड़ में भी लेकर आया था। पहाड़ों में मौका देखकर उसकी हत्या करने की योजना थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। बता दें कि अपना रिश्ता सुधारने के लिए दोनों मार्च में उत्तर भारत घूमने निकले थे। दोनों उत्तराखंड और हिमाचल में भी रुके थे। 15 मई को दिल्ली पहुंचने के बाद 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उधर, शुक्रवार को राज्य जांच एजेंसी ने कसोल के कई होटलों और होमस्टे का रिकॉर्ड भी खंगाला।

विज्ञापन


उधर, बीड़ में जिस गार्डन कैफे में ठहरने की बात सामने आ रही है, उसके मालिक पालदीन ने बताया कि आफताब और श्रद्धा के कैफे में आने का उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। दोनों उनके कैफे में नहीं आए थे। पुलिस ने भी रिकॉर्ड चेक कर लिया है। सूत्रों की मानें तो आफताब और श्रद्धा 13 मई को कांगड़ा जिले के पर्यटन स्थल बीड़ में ठहरे थे। इसकी सत्यता जांचने कांगड़ा पुलिस भी जुट गई है। एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि उन्हें भी सूचना मीडिया से मिली है। संबंधित थाने के एसएचओ को सत्यता और जांच के लिए भेज दिया है। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि उन्हें अभी कोई सूचना नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें