फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किलों में घिरे युवा कांग्रेस अध्यक्ष

Mon, 11 Aug 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को गगरेट विधानसभा से विधायक कुलदीप कुमार ने कुछ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गगरेट के कुछ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक कुलदीप कुमार के घर पर धरना एवं प्रदर्शन कर उनके खिलाफ नारे लगाए।

विधायक कुलदीप कुमार की इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देवी लाल, अध्यक्ष युवा कांग्रेस गगरेट और सदस्य युवा कल्याण बोर्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इनसे 15 दिन में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने पहले ही स्पष्ट किया है कि संगठन में अिनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें