हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दो दर्जन डिस्पेंसरियां ऐसी हैं जहां डॉक्टर ही सफाई कर्मचारी बने हुए हैं। बैजनाथ उपमंडल की दो दर्जन आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां बीमार हो गई हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों में कहीं स्टाफ की कमी है तो कहीं पर उधारी के भवन में काम चलाया जा रहा है।
उपमंडल की तीन डिस्पेंसरियों में डॉक्टर को सुबह सफाई का काम भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई डिस्पेंसरियों में क्लास फोर कर्मी ही सारी जिम्मेवारी संभाले हुए हैं। उपमंडल की 26 डिस्पेंसरियों में मौजूदा समय में चार में चिकित्सक नहीं है।