फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी धामी में डॉक्टरों की कमी : अनिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) धामी में डॉक्टरों की कमी है। डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हलोग-धामी वार्ड की जिला परिषद सदस्य अनीता शर्मा ने यह मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से रिक्त पदों को भरने की मांग की। अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या और बिस्तरों में इजाफा किया जाता है तो आसपास की करीब 25 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। अभी मरीजों को टैक्सियों में हजारों रुपये खर्च करके बड़े अस्पतालों में उपचार के लिए आना पड़ता है। उन्होंने धामी को उप-तहसील की जगह तहसील का दर्जा देने की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें