फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के गगरेट में इस दिन तक बंद रहेंगी दुकानें, एसडीएम ने जारी किए आदेश

Thu, 07 May 2020 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
गगरेट में बाजार को सैनिटाइज करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के गगरेट की एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक के जम्मू में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गगरेट में मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। बुधवार शाम प्रशासन ने उस भवन की पहचान करके सील कर दिया, जिसमें युवक अपने साथियों के साथ लंबे समय से रह रहा था।   उधर, गुरुवार सुबह बाजार खुले रखने के आदेश जारी कर दिए लेकिन, दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे एसडीएम ने सभी दुकानें बंद करवा दीं।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार तक बाजार बंद रखने के आदेश दिए हैं। युवक जिस भवन में किरायेदार के रूप में रहा था, उसमें करीब 68 लोग रह रहे थे। लॉकडाउन के बाद ये लोग इसी भवन में रह रहे थे। इन लोगों ने प्रशासन से अपने घरों को जाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद गगरेट प्रशासन ने 30 लोगों को बसों में जम्मू-लखनपुर बॉर्डर भेजा था। वहां पर एक युवक के कोरोना पॉजिटिव निकला है।

गगरेट नगर पंचायत ने अग्निशमन विभाग की सहायता से सील की बिल्डिंग और गगरेट बाजार को भी पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया है। एसडीएम गगरेट विनय मोदी ने गगरेट बाजार को सैनिटाइज करने की व्यवस्थाएं भी जांची। एसडीएम का कहना है कि उक्त युवक के साथ जो लोग बिल्डिंग में रहते हैं उनके सैंपल ले लिए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही गगरेट में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें