फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल में तहबाजारियों की दुकानों में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियों और जूतों की दुकान में हजारों का नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के समरहिल वार्ड में शनिवार देर रात सड़क किनारे बनी तहबाजारियों की दो दुकानों में अचानक आग भड़क गई। इससे दोनों दुकानों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर के अनुसार आग देर रात करीब 1:28 बजे लगी।
विज्ञापन

लोअर समरहिल में सड़क किनारे बनी सब्जियों और जूतों की दुकानों में आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दमकल विभाग को सूचित किया गया। सब्जियों की दुकान सुधीर गुप्ता की है जबकि जूतों की दुकान पुष्पा चौधरी की है। स्थानीय लोगों की मदद से काफी सामान सुरक्षित बचाया गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। रविवार सुबह जिला प्रशासन की टीम ने मौके का दौरान किया। पार्षद ने बताया कि आग से दोनों दुकानदारों को 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों प्रभावित दुकानदारों को जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें