फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
Shopkpeer raisd hand aganist Mc team
विज्ञापन
शहर के ओल्ड बैरियर इलाके में अतिक्रमण हटाने गई थी नगर निगम की टीम
विज्ञापन

कारोबारी ने गाड़ी रोक निकाला जब्त किया सामान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के ओल्ड बैरियर इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ। मौके पर गई नगर निगम की टीम से कई कारोबारी उलझ गए। इन्होंने जब्त किए सामान से लदी गाड़ी रोक ली और सामान सड़क पर फेंक दिया।
हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। नगर निगम की टीम दोपहर करीब 2:30 बजे ओल्ड बैरियर के पास अतिक्रमण हटाने गई थी। इस दौरान निगम की टीम ने अवैध रूप से एनएच पर दुकान सजाने वाले तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। नगर निगम की टीम जैसे ही आगे बढ़ी, यहां निगम की दुकानें चला रहे कारोबारियों ने सड़क पर समान सजा रखा था। निगम टीम ने इसे भी जब्त करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक महिला कारोबारी ने इसका विरोध किया और निगम टीम से उलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कारोबारी ने निगम की गाड़ी रोक ली और इसमें जब्त किया सामान सड़क पर फेंक दिया। आरोप लगाया कि निगम टीम ने दुकान के अंदर से भी उसका सामान निकाला है। नगर निगम का कहना था कि महिला कारोबारी ने ना सिर्फ सड़क सामान सजा रखा है बल्कि निगम की दुकान में अवैध निर्माण कर दुकान को भी आगे बढ़ा दिया है। अब इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर काफी हंगामा हो गया, इससे कुछ देर के लिए एनएच पर यातायात भी बाधित रहा। बाद में पुलिस मौके पर आई और सड़क पर फेंका गया सामान निगम की गाड़ी में रखा गया। कुछ सामान महिला कारोबारी ने वापस दुकान में रख दिया। तहबाजारी इंस्पेक्टर अमरचंद ने कहा कि कुल 12 तहबाजारियों और कारोबारियों का सामान जब्त किया है। अतिक्रमण हटाने को लेकर एक महिला कारोबारी ने गाड़ी से सामान निकाला और हंगामा किया। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें