शिमला। राजधानी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोर्टमोर में रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने मंगलवार को जरूरतमंद बच्चों को 33 जोड़ी जूते भेंट किए। इस पहल को अरविंद सूद ने प्रायोजित किया। इस अवसर पर किरण सूद और अध्यक्ष पूजा गोयल भी उपस्थित थीं। अध्यक्ष पूजा गोयल ने कहा कि रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस आने वाले समय में भी सेवा कार्य जारी रखेगा। संवाद