शिमला। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर 24 अगस्त को राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार से दोपहर बाद 12 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सनातन धर्म सभा की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्र भी प्रस्तुतियों की तैयारियों में जुटे हैं। एसडी स्कूल और आर्य समाज स्कूल के विद्यार्थियों ने वीरवार को लेजियम, डबल और बैंड की रिहर्सल की। शोभा यात्रा में एसडी स्कूल गंज बाजार का स्काउट दल घोड़े पर सवार होकर धर्म ध्वज लहराते हुए शोभा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पूरी, वरिष्ठ उपप्रधान दीपक लाल सूद, उपप्रधान सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद के नेतृत्व में हर काम के लिए अलग दल बनाकर जिम्मा सौंपा है। प्रेस सचिव सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि शनिवार को भव्य सजावट के साथ ठाकुर जी की डोली निकाली जाएगी।